राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना 15 नवंबर 2022 के बाद शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा।
राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने बताया है
स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।