नई दिल्ली, Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi: पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस साल होलिका दहन की तिथि को लेकर थोड़ा असमंज है। क्योंकि इस साल दो दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इस साल इस साल देशभर में कहीं 6 मार्च की रात को तो कहीं पर 7 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। जानिए होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।
होलिका दहन 2023 कब (Holika Dahan 2023 Date)
पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। कई जगहों पर 6 को तो कई जगहों पर 7 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है।
दरअसल, होलिका दहन का मुहूर्त तीन चीजों पर निर्भर करता है। पूर्णिमा तिथि, प्रदोष काल और भद्रा न हो। ऐसा बहुत ही कम होता है कि होलिका दहन इन तीनों चीजों के साथ होने पर हो। लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का होना बेहद जरूरी है। पूर्णिमा के रहते हुए पुच्छ काल में यानी भद्रा के आखिरी समय में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है।
होलिका दहन 6 और 7 मार्च के बीच रात 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजे तक करना शुभ होगा। क्योंकि 7 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक ही है। लेकिन कई जगहों पर 7 मार्च को भी होलिका दहन किया जा रहा है।
होलिका दहन 2023 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Muhurat)
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 06 मार्च, सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट से आरंभ
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि का समापन- 7 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर
भद्रा- 6 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 7 मार्च को भद्रा सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- 07 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
होलिका पूजन का सही समय
होली की पूजा पूर्णिमा तिथि के दिन सूर्यास्त के समय करने का विधान है। पंचांग के अनुसार इस साल 6 मार्च की शाम पूर्णिमा तिथि के साथ गोधूलि बेला भी है। इसलिए शाम 6 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 48 के बीच होलिका पूजन करना शुभ होगा।
होलिका दहन का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन का पौराणिक और धा4मिक महत्व दोनों ही है। क्योंकि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इसके साथ ही इस दिन होलिका दहन की विधिवत पूजा करते हैं और अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए अग्नि देवता को धन्यवाद देते हैं।
होलिका दहन 2023 पूजा विधि (Holika Dahan 2023 Puja Vidhi)
होलिका की पूजा से पहले भगवान नरसिंह और प्रहलाद का ध्यान करें। इसके बाद होलिका में फूल, माला, अक्षत, चंदन, साबुत हल्दी, गुलाल, पांच तरह के अनाज, गेहूं की बालियां आदि चढ़ा दें। इसके साथ ही भोग लगा दें। फिर कच्चा सूत लपेटते हुए होलिका के चारों ओर परिवार के साथ मिलकर परिक्रमा कर लें। इसके बाद होलिका में जल का अर्घ्य दें और सुख-समृद्धि की कामना करें। फिर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका दहन करें। होलिका दहन के समय अग्नि में कंडे, उबटन, गेहूं की बाली, गन्ना, चावल आदि अर्पित करें। इसके साथ ही होलिका दहन के अगले दिन होलिका दहन की राख माथे में लगाने के साथ पूरे शरीर में लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर तरह के रोग-दोष से छुटकारा मिलेगा।
होलिका दहन 2023 की शॉपिंग (Holika Dahan 2023 Shopping)
चांदी की बिछिया
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि होलिका दहन वाले दिन सुहागिन महिलाओं को चांदी की बिछिया खरीदनी चाहिए. ऐसा करना शुभ माना जाता है. होलिका दहन वाले दिन इसे खरीदकर घर लाने के बाद पहले दूध से स्नान करवाना चाहिए. इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करके उसे पैरों में पहन लेना चाहिए. ऐसा करने से जीवन भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
चांदी का छल्ला
होलिका दहन वाले दिन चांदी का एक छल्ला (Holika Dahan 2023 Shopping) खरीदकर लाना भी शुभ फल देता है. उसे धारण करने से पहले उसकी विधिवत पूजा करें. इसके बाद उसे अपनी उंगली में पहन लें. कहा जाता है कि इस विधि से पहना जाने वाला छल्ला परिवार में खुशहाली लाता है और सबकी सेहत अच्छी रहती है. इस चांदी के छल्ले से इंसान का भाग्य खुल जाता है.
चांदी का सिक्का
धार्मिक विद्वानों का कहना है कि अगर परिवार में आर्थिक तंगी चल रही है तो होलिका दहन वाले दिन चांदी का एक सिक्का (Holika Dahan 2023 Shopping) और छोटी डिब्बी खरीद लें. इसके बाद उसे किसी पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से उस घर में कभी धनदौलत की कोई कमी नहीं रहती और परिवार में खुशहाली बढ़ती है.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | यहां देखें |
होलिका पूजन का सही समय | यहां देखें |
होलिका दहन का महत्व | यहां देखें |
पेट्रोल में कितनी गिरावट आई | यहां देखें |
डीजल में कितनी गिरावट आई | यहां देखें |
निष्कर्ष – Holika Dahan 2023 Date
इस तरह से आप अपना Holika Dahan 2023 Date क कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |
दोस्तों यह थी आज की Holika Dahan 2023 Date के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Holika Dahan 2023 Date , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |
ताकि आपके Holika Dahan 2023 Date से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |
तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |
और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |
ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Holika Dahan 2023 Date पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|