Ayushman Bharat Yojana 2022

Ayushman Bharat Yojana 2022 Apply Process आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत आवेदन किस प्रकार करें, जानिए आसान प्रक्रिया

Ayushman Bharat Yojana 2022 भारत सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक योजनाएं चलाई जाती हैं। भारत सरकार द्वारा इन योजनाओं की शुरुआत देश के गरीब तथा पिछड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान हेतु की गई है। भारत के गरीब तथा पिछड़े परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। जिसके तहत 1350 बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत दि जाने वाली आर्थिक सहायता के जरिए गरीब परिवारो के लोग भी 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त करवा सकेंगे। यदि आप भी आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

साथियो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने सभी साथियो के साथ शेयर करे तथा इसी तरह का रेगुलर अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप्प/ टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करे

आयुष्मान भारत योजना क्या है

Ayushman Bharat Yojana 2022 की शुरुआत देश के गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए की गई हैं। Ayushman Bharat Yojana 2022 2018 के बजट में पेस की गई योजनाओं में से सबसे बड़ी और महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2018 को की गई थी तथा Ayushman Bharat Yojana 2022 को 25 सितंबर 2018 को पूरे देश में संपूर्ण रूप से लागू कर दिया गया था। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 40 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत देश के हर परिवार को 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें।

आयुष्मान भारत योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत योजना गोल्ड कार्ड के तहत व्यक्ति 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकेंगे।
  • निशुल्क इलाज के लिए देश के सभी राज्यों में सरकारी एवं निजी अस्पतालों को इस योजना हेतु चयनित किया जाएगा।
  • बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी परिवार आयुष्मान भारत योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • Ayushman Bharat Yojana 2022 में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने हेतु लगभग 1350 बीमारियों को शामिल किया गया है।
  • इस योजना के तहत 1350 बीमारियों में कोरोना को भी शामिल किया गया है।
  • Ayushman Bharat Yojana 2022 के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों के 8.03 करोड़ परिवार तथा शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ परिवारों को सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अंतर्गत योजना में शामिल किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पुलिस बल में तैनात कर्मियों के लिए CAPF स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है।
  • जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए आयुष्मान भारती योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य सेहत योजना की शुरुआत की गई है

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले रोग

  • प्रोस्टेट कैंसर
  • बाईपास तरीके से कोरोनारी आर्टरी बदलाव
  • करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
  • स्कल बेस सर्जरी
  • डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
  • पलमोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट
  • एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
  • लैरींगोफैरिंजेक्टोमी
  • टिश्यू एक्सपेंडर

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ना आने वाले रोग

  • ड्रग रिहैबिलिटेशन
  • ओपीडी
  • फर्टिलिटी संबंधित प्रक्रिया
  • कॉस्मेटिक संबंधित प्रक्रिया
  • अंग प्रत्यारोपण
  • व्यक्तिगत निदान

आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ऐड्रेस प्रूफ: वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट

आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन करना होगा। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से Ayushman Bharat Yojana 2022 के तहत आवेदन कर सकें।

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर मूल दस्तावेजों की एक प्रति जमा करवानी है।
  • इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों की जांच जन सेवा केंद्र की एजेंट द्वारा की जाएगी तथा इसके बाद आप योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे और आपको पंजीकरण प्रदान करेंगे।
  • इसके बाद 10 से 15 दिन के बाद आपको जन सेवा केंद्र के माध्यम से Ayushman Bharat Yojana 2022 का स्वर्ण कार्ड दिया जाएगा इस तरह आप आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हो जाएंगे।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 कैसे चेक करे

Ayushman Bharat Yojana 2022 लिस्ट आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी के तहत चेक कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारती योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चर कोड दर्ज करके जनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
  3. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के माध्यम से ओटीपी आएंगे ओटीपी को बॉक्स में फिल करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  4. जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इसमें लाभार्थी का नाम खोजने के लिए आवेदक का नाम, राशन कार्ड नंबर तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे।
  5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इसमें आपको बॉक्स में मांगी गई जानकारी फिल करने सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *